156 affirmations · Hindi — page 3

Hindi affirmations for Gratitude

Read this list in EnglishBengaliSpanishMarathiTeluguUrdu

  1. मैं अच्छे-बुरे अनुभवों से मिले सबक को कृतज्ञता से प्राप्त करता हूँ
  2. मैं हर दिन कुछ क्षण प्रकृति की सुंदरता की सराहना करते हुए बिताऊंगा।
  3. मैं क्षमा करने का चयन करता हूँ और उस शांति का आभारी हूँ जो मुझे किसी को क्षमा करने से मिलती हैं
  4. इस प्यारी दुनिया में जीवित रहने से मुझे जो प्रेरणा मिली हैं उसके लिए मैं आभारी हूं।
  5. मैं सदा कृतज्ञता की स्थिति में रहता हूं।
  6. जितना अधिक मैं अपने जीवन में सकारात्मक और महान चीजों पर ध्यान केंद्रित करता हूं, वे उतना ही समृद्ध होते हैं और मैं उतना ही खुश महसूस करता हूं।
  7. मैं अपने आशावादी रवैये के लिए आभारी हूं जो मुझे हर स्थिति में सकारात्मकता देखने में सहायता करता है।
  8. मैं अपनी गलतियों को स्वीकार करता हूं, उनसे सीख ले आगे बढ़ता हूं, और अगली बार बेहतर करने का संकल्प करता हूं। मैं उनके मूल्य को पहचानता हूं और वे मुझे जो सिखाते हैं, उसके लिए मैं आभारी हूं।
  9. मैं हर नए दिन की शुरुवात कृतज्ञता और सकारात्मकता के साथ करता हूं।
  10. मैं दूसरों के लिए कुछ अच्छा करने की और मदद करने के हर अवसर के लिए आभारी हूं।
  11. मैं हर स्थिति और व्यक्ति में अच्छा और सर्वश्रेष्ठ देखने का चयन करता हूँ
  12. मैं हर जीवित चीज़ के अंतर्निहित मूल्य की सराहना करता हूं।
  13. मैं अपने आस-पास की हर चीज में अच्छाई और सुंदरता देख पाने के लिए आभारी हूँ
  14. मैं अपने जीवन के सभी आशीर्वादों के लिए इस ब्रह्माण्ड का आभारी हूँ
  15. मैं उस प्यार की भावना के लिए आभारी हूँ जो मैं देने और प्राप्त करने में सक्षम हूँ
  16. मैं प्रत्येक दिन अधिक से अधिक चीजों के लिए आभारी होता हूँ
  17. मैं अपने जीवन में प्राप्त हुई हर एक चीज के लिए आभारी हूँ और आने वाले भविष्य में जो कुछ भी मिलने वाला हैं, उसके लिए उत्साहित हूँ
  18. मैं अपने जीवन में मौजूद सभी लोगों के लिए आभारी हूं।
  19. मैं ब्रह्माण्ड के बेहिसाब समर्थन की सराहना करता हूँ
  20. मैं उन सभी लोगों का आभारी हूं जिन्होंने इस जीवन में मेरी मदद की।
  21. मैं आभारी हूं कि मैं कठिनाइयों को विकास और उपलब्धि के अवसरों के रूप में देखने में सक्षम हूं।
  22. मैं ब्रह्मांड का आभारी हूं कि उसने मुझे यह स्पष्ट कर दिया कि जीवन में सब कुछ एक कारण से होता है।
  23. मैं कृतज्ञता के साथ प्रत्येक नए दिन का इंतजार कर रहा हूं।
  24. मैं कल के अपने सपनों के लिए आभारी हूं क्योंकि वे आज की वास्तविकता हैं।
  25. मैं इस अविश्वसनीय दुनिया में रहने के अवसर के लिए आभारी हूँ
  26. मैं अपनी इच्छाशक्ति के लिए आभारी हूं जो मुझे सभी बाधाओं से उभरने में मदद करती है।
  27. मैं कुछ अच्छा करने और दूसरों की मदद करने के हर अवसर के लिए आभारी हूं।
  28. मैं आभारी हूं कि मैं किसी भी स्थिति का सकारात्मक पक्ष देखने में सक्षम हूं।
  29. मैं इस बात का धन्यवाद करता हूं कि मेरे पास आभारी होने के लिए बहुत कुछ है।
  30. मैं अपने सपनों का जीवन जीने के लिए आभारी हूं।
  31. जीवन में बाधाएं विकास के अवसर हैं। धन्यवाद ब्रह्मांड, मुझे विकसित करने में मदद करने के लिए।
  32. मैं इस अद्भुत जीवन के लिए आभारी हूं।
  33. हमारे जीवन में बुरी घटनाएं भी हमारे अच्छे के लिए होती हैं. मैं इस ब्रह्माण्ड का धन्यवाद करता हूँ की मैं इसकी मदद से इस चीज को समझने और देखने में सक्षम हूँ
  34. मैं जो हूँ और मेरे पास जो भी कुछ हैं उसके लिए मैं इस ब्रह्माण्ड को धन्यवाद देता हूँ
  35. मै कृतज्ञ हूँ।
  36. मैं अपने जीवन में बहने वाली बहुतायत के लिए आभारी हूं।
  37. मैं कृतज्ञता पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।
  38. प्रत्येक दिन मेरे पास आभारी महसूस करने के लिए कुछ न कुछ होता हैं
  39. मैं अपने जीवन में हर उस व्यक्ति के लिए आभारी हूँ जिसने मुझे भरपूर प्यार एवं स्नेह दिया हैं
  40. मैं अपने जीवन में हर छोटे-बड़े आशीर्वादों के लिए आभारी हूँ
  41. मैं कृतज्ञता की भावना महसूस करने के लिए आभारी हूँ
  42. मैं अपने माता-पिता के द्वारा मिले प्यार और पालन-पोषण की सराहना करता हूं।
  43. मैं अपने शिक्षकों का उनके समय और विचार के लिए आभारी हूं।
  44. दूसरों के जीवन को बेहतर बनाने की क्षमता से मुझे खुशी मिलती है।
  45. मैं अपने मजबूत चरित्र और मानसिक दृढ़ता की सराहना करता हूं।
  46. मुझे ख़ुशी हैं की मेरे अंदर अपने सभी सपनों को सच करने की क्षमता हैं
  47. मैं अपने जीवन में मिलने और दिए जाने वाले प्रेम भाव के लिए बेहद आभारी हूँ
  48. मैं इस खूबसूरत दुनिया में रहने के लिए आभार महसूस करता हूँ
  49. मैं इस ब्रह्माण्ड को मेरा साथ देने के लिए धन्यावाद देता हूँ
  50. मैं अपने जीवन में होने वाली अच्छी चीजों की सराहना कर पाने की क्षमता के लिए आभारी हूँ