177 affirmations · Hindi — page 3

Hindi affirmations for Health

Read this list in EnglishBengaliSpanishMarathiTeluguUrdu

  1. मेरा शरीर स्वस्थ और मजबूत है।
  2. मैं एक स्वस्थ शरीर और एक खुशमिजाज़ दिमाग के योग्य हूं।
  3. मैं अपने जीवन से सभी प्रकार की नकारात्मकताओं को मुक्त करता हूँ, यह नकारात्मकताएं मुझे परिभाषित नहीं करती हैं
  4. मैं ऐसे खाद्य पदार्थों का चयन करता हूं जो मेरे कल्याण और स्वास्थ्य के लिए सबसे अधिक फायदेमंद हों।
  5. मैं जीवन में अपनी स्थिति को पूरी तरह से स्वीकार करता हूं और फलने-फूलने आगे बढ़ने के किसी भी अवसर के लिए तैयार रहता हूं।
  6. मैं अपने शरीर के साथ जिस तरह का व्यवहार करता हूं, मेरा शरीर उसकी सराहना करता है।
  7. मेरा ध्यान सही दिशा में बढ़ने पर केन्द्रित हैं
  8. मैं खुश और स्वस्थ महसूस कर रहा हूं।
  9. मैं जीवंत और जीवित हूं।
  10. मैं अवसरों की खोज और अपने कल्याण पर चर्चा करके अच्छा स्वास्थ्य बनाता हूं।
  11. मैं अपने स्वस्थ और चुस्त शरीर के लिए आभारी हूं।
  12. मैं अपने उन हिस्सों को सबसे अधिक प्यार करता हूं जिनको मेरे प्यार और ध्यान की ज्यादा आवश्यकता होती है।
  13. मैं महान, मजबूत और जीवंत महसूस कर रहा हूं।
  14. भले ही मैं अभी अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं, पर मैं खुद से प्यार करता हूं और खुद का अनुमोदन करता हूं।
  15. मैं गर्व और खुशी से भरा हुआ हूं।
  16. मेरे मानसिक कौशल और मेरे द्वारा बनाए गए परिवेश पूरी तरह से मेरे नियंत्रण में हैं।
  17. मेरे पास एक स्वस्थ और ऊर्जावान दिमाग और शरीर है।
  18. मेरा शरीर सकारात्मक, ऊर्जावान और उत्साहित है।
  19. मेरा शरीर अपने उपचार के लिए समय लेता हैं और प्रयेक दिन मैं स्वयं से धैर्य और दयालुता के साथ व्यवहार करता हूँ
  20. मेरा जीवन खूबसूरती से विकसित हो रहा है।
  21. मैं अपने जीवन में प्यार और खुशी की भावना को गले लगाता हूं क्योंकि मैं अपने वास्तव जीवन में भी ऐसा ही महसूस करता हूं।
  22. मेरे कार्य और शब्द आत्म-प्रेम के भाव को दर्शाते हैं।
  23. मैं अपने शरीर को वही सम्मान और प्यार देता हूं जो मैं बदले में प्राप्त करना चाहता हूं।
  24. मैं एक उत्तरजीवी हूं।
  25. अतीत या भविष्य में क्या हुआ इस से कोई फर्क नहीं परता हैं, मेरी नैतिकता या प्रेरणा को बुझाया नहीं जा सकता है।
  26. मेरे शरीर में खुद को ठीक करने की शक्ति और क्षमता है।
  27. मैं जीवित और स्वस्थ होने के लिए बहुत-बहुत आभारी हूं।
  28. मैं बिना किसी शर्त के असीमित करुणा के साथ अपने शरीर की देखभाल करता हूँ
  29. मैं खुश हूं और संतुष्ट से।
  30. मैं प्रत्येक दिन पहले से बेहतर बन रहा हूँ
  31. मैं अपनी भावनाओं को ध्यान से नियंत्रित करता हूं ताकि मेरे चारों ओर और मेरे अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।
  32. मैं खुश और स्वस्थ हूं।
  33. मेरा शरीर मुझसे प्यार करता है और मेरी देखभाल करता है, और बदले में मैं भी इसकी सेवा कर इसका ध्यान रखता हूँ।
  34. मैं अपने स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार के नए तरीके आजमाने को तैयार हूं।
  35. मैं अपने शरीर को आंतरिक और बाहरी घावों को ठीक करने की अनुमति देता हूं।
  36. मैं अपनी बढती उम्र के साथ मजबूत और स्वस्थ होती जा रही हूं।
  37. मेरी नींद आरामदायक हैं और उससे मुझे तारो-ताज़ा महसूस होता है।
  38. मेरे पास अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक ऊर्जा मौजूद है।
  39. मैं अपने शरीर में होने वाली चिकित्सा प्रक्रिया के लिए आभारी हूं।
  40. मेरा शरीर बहाल हो गया है, ठीक हो गया है, और शक्ति से भर गया है।
  41. मैं उन सभी को क्षमा करता हूं-जिसमें मैं भी शामिल हूं-जिन्होंने अतीत में मुझे कभी नुकसान या दुख पहुंचाया है।
  42. मेरा शरीर आदर्श वजन और अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखता है।
  43. मैं अपने शरीर, मन और आत्मा के घावों को दैनिक रूप से ठीक करने का चयन करता हूं।
  44. मेरे शरीर में मेरे जीवन में सभी दैनिक गतिविधियों को पूरा करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा है।
  45. मेरा शरीर स्वस्थ है; मेरा मन उज्ज्वल है; मेरी आत्मा शांत है।
  46. मैं खुश, स्वस्थ और उज्ज्वल हूं।
  47. मैं एक स्वस्थ जीवन के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता हूं।
  48. मैं अपने शरीर से प्यार करता हूं और इसकी सराहना करता हूं।
  49. जिस तरह से मेरा शरीर उर्जावान और बलशाली महसूस करता हैं मुझे अच्छा लगता हैं।
  50. मैं ऊर्जा से भरा हुआ हूं।